Bottom Article Ad

हिट एंड रन कानून के भ्रामक दुष्प्रचार से बचें--दिलीप पाण्डेय

 

शासन प्रशासन और सरकार वाहन चालकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित है: दिलीप पांडे 

हिट एंड रन कानून बेहद महत्वपूर्ण कानून है। जिसका मकसद सड़क दुर्घटना को कम करना है। सड़क दुर्घटना के बढ़ते मामले बेहद चिंताजनक है।देखा गया है कि सड़क दुर्घटना के बाद दुर्घटना ग्रस्त को उसी के हालत में छोड़ दिया जाता है।  समय से  उपचार न मिल पाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त ब्यक्ति असमय काल के गाल में समा जाता है।लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटना होती है। हिट एंड रन कानून में चालक पुलिस या किसी अधिकारी को सड़क दुर्घटना  की जानकारी दिए बिना भाग जाता है, दुर्घटना ग्रस्त को हॉस्पिटल भेजने की ब्यवस्था नही करता इस दशा में कड़ी कार्यवाही किये जाने का विधान है  जिसके लिए 10 साल तक की जेल और 7 लाख रुपए तक के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। प्रकरण की सुनवाई के बाद जुर्माना या सजा कोर्ट तय करेगा।  जिसमे चालक को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा।यह कानून बहुत महत्वपूर्ण है।  ड्राइवरों को सड़क पर अधिक सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करेगा।  जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी यह कानून सभी वाहन चालकों पर प्रभावी होगा केवल ट्रक चालको तक सीमित नही है।  इस कानून से एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी होगा कि वाहन मालिक अपने वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखेंगे। बिना परमिट, बीमा,फिटनेश के गाड़ी सड़क पर नही दौड़ेगी  लाइसेंस होल्डर चालक को ही गाड़ी चलाने के लिए रखेंगे ऐसी स्थिती में निश्चितरूप से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। अपने देश में यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क हादसों को रोकने के लिए कारगर उपाय किये जाने की जरूरत थी इस हेतु यह कानून महत्वपूर्ण साबित होगा।  आम तौर पर छोटे-बड़े, जो वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। तय गति सीमा से अधिक तेजी से या फिर बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के वाहन चलाते है  ऐसा करके लोग अपने साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। ट्रैफिक रूल का पालन करने से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हिट एंड रन कानून को विपक्ष के द्वारा गलत तरीके से सनसनी युक्त करके दुष्प्रचार किया जा रहा है। मुद्दा विहीन अस्तित्व विहीन हो चुके विपक्ष के पास केवल एक ही काम बचा है वह ये है कि सरकार के प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्यो का झूठा विरोध करना। लोगो को गुमराह करना अस्थिरता पैदा करना। ऐसी स्थिती में सभी को जागरूक रहना चाहिये। पहले के कानून में सड़क दुर्घटना में घायल को छोड़कर भागने या अस्पताल पहुचाने उसके इलाज की व्यवस्था करने वालो के लिए एक ही विधान था अब गलती से एक्सीडेंट होने के बाद चालक अगर घायल को अस्पताल पहुचाता है घटना की जानकारी पुलिस को देता है तो उस पर जमानती धाराओं में केश दर्ज होगा। और अगर कोई ड्राइवर दुर्घटना के बाद भागता है घटना की सूचना पुलिस को नही देता ऐसी स्थिती में उस पर गैर जमानती अपराध बनेगा। आजादी का अमृत काल चल रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व मे भारत नित नए आयाम हासिल कर रहा है।  अंतिम पंक्ति में खड़े ब्यक्ति के हितों से लेकर चंद्रयान तक कि सफलता विश्व पटल पर भारत मां को गौरवान्वित कर रही है। जिसे भारत का विपक्ष बर्दास्त नही कर पा रहा। भारत और भारतीय संस्कृति का स्वर्णिम काल है। 500 वर्षों की कठिन साधना के बाद श्री जन्मभूमि में नव्य दिव्य गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है 22 जनवरी को प्रभुश्रीराम विराजमान होंगे। काग्रेश एवं विपक्षी दलों ने मंदिर निर्माण रोकने के लिए प्रकरण को कोर्ट में बहुत लटकाया अटकाया भटकाया किन्तु राम कृपा से वह ऐतिहासिक अविस्मरणीय दिव्य ओजस्वी पल आ चुका है जिसका विश्व भर के सनातनियो को इंतजार था। कार्य मे बाधा आये इस हेतु टूलकिट जीवीओ ने हिट एंड रन कानून का भ्रामक प्रचार कर चालको को गुमराह करना शुरु  कर दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने सभी चालको से अनुरोध किया है कि विरोधियो की साजिश में शामिल न हो,भाजपा सरकार की नीतियों में सबका हित समाहित है। भारतीय न्याय के मूल विचार विश्व के सभी न्यायिक विचारों में सबसे उदार और महान हैं और ये नए कानून उन्ही विचारों से प्रेरित हैं।केंद्र सरकार का हिट एंड रन कानून उन लोगों के खिलाफ है जो अपनी जिम्मेदारियां को निभाते नहीं है। जिनकी वजह से मासूमों की जान असमय सड़क हादसों में चली जाती है। अगर नियम का पालन करेंगे तो नए कानून में सबका  हित है। भाजपा की सरकार सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है वाहन चालक देश के अर्थव्यवस्था की रीड है चालकों का अपना सम्मान है जो देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रुप से आगे चलाने में उनका योगदान  है lइसलिए समस्त चालक बंधुओं से आग्रह है इन सभी भ्रामक प्रचारों से मुक्त होकर स्वच्छ मानसिकता से अपना कार्य करें, शासन प्रशासन और सरकार सदैव वाहन चालकों के हितों के लिए कृत संकल्पित और प्रतिबद्ध है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ