Bottom Article Ad

NH106 और NH 107 जर्जर सड़क को लेकर जन आन्दोलन का बिगुल बज चुका है,क्रमवार आक्रोश जारी रहेगा।

हर खबर आप तक

K.N डेली न्यूज

रिपोर्टर अमीर आजाद

मधेपरा:-शनिवार को स्थानीय जीवन सदन में दिन के 3 बजे NH106 और NH 107 जर्जर सड़क को लेकर बुद्धिजीवियों की बैठक आहूत की गई, बैठक में मौजूद लोगों ने आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए अपनी अपनी विचार दीये, विचारों उपरांत यह निर्णय लिया गया कि जब तक पूर्णता: सड़क नहीं बन जाता है तब तक कोसी वासियों का आंदोलन जारी रहेगा, यह आंदोलन एक गैर राजनीतिक है इस आंदोलन को किसी राजनीतिक पार्टी से कोई मतलब नहीं है, आंदोलन में कोसी के सभी प्रखंडों के लोगों का सहयोग मिल रहा है, बताते चले कि
कोसी के इलाके में कल तक नेता पार्टी किया करते थे, आज जनता अपनी हक की बात को लेकर सड़क पर उतर आए हैं, और इसे एक आंदोलन का रूप देकर एनएच 106, 107 की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, इस आंदोलन को सभी ने सराहा भी और समर्थन भी किया है, बैठक में आईएमए, बीएनएमयू शिक्षक संघ,प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन,लायंस क्लब,जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएसन के प्रतिनिधि शामिल हुए।मुरलीगंज के चेम्बर ऑफ कॉमर्स,हेल्प लाइन,उद्भव एक प्रयास एवं मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपना लिखित समर्थन दिया।बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को पूरे कोसी को जाम किया जाएगा। वही इससे पहले भी अलग अलग तिथियों में विभिन्न प्रखण्डों में जनाक्रोश मार्च निकाला जाएगा। 20 अगस्त को जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन द्वारा जिला मुख्यालय में जनाक्रोश मार्च निकाला जाएगा। वही 21 अगस्त को मुरलीगंज में जनाक्रोश मार्च निकाला जाएगा। 22 को सिंहेश्वर,ग्वालपाड़ा,23 को गम्हरिया में भी जनाक्रोश मार्च निकाला जाएगा। जन आंदोलन को डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएसन,जिला अधिवक्ता संघ, सहरसा जिला व्यापार संघ,मधेपुरा व्यापार संघ,मुरलीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स,सिंघेश्वर व्यापार संघ,प्राइवेट स्कूल, सांस्कृतिक संस्था प्रांगण रंगमंच, एनएमयू शिक्षक संघ,प्रमंडलीय ट्रक ओनर एसोसिएसन,लायंस क्लब एवं जिला ई-रिक्सा संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

Post a Comment

0 Comments