*राष्ट्रीय आपदा के समय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान घोर निंदनीय- दिलीप पांडे*
उमरिया(ओमप्रकाश गुप्ता) पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कोरोना को लेकर भारत की छवि खराब कर भय का माहौल निर्मित कर देश की जनता, किसानों को भ्रमित कर देश की शांति भंग करवाकर देश में आराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। उक्ताशय के आरोप लगाते भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय ने आज भाजपा नेताओं के साथ उमरिया जिले के समस्त स्थानों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर दिलीप पांडे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह मिथिलेश पयासी मनीष सिंह राकेश शर्मा आशुतोष अग्रवाल प्रकाश पालीवाल रामनारायण पयासी बहादुर सिंह सुदामा विश्वकर्मा धनुषधारी सिंह दीपक छतवानी उषा कोल सरजू प्रसाद अग्रवाल राजेंद्र कोल पंकज तिवारी विमल शर्मा नागेंद्र पटेल योगेश द्विवेदी प्रमोद साहू राजेश सिंह सुंदर यादव सुमित गौतम नीरज चंदानी आशीष राय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिकायत में कहा गया कि कमलनाथ भड़काऊ बयान का वीडियो जारी कर आम जन में भय दहशत का माहौल बना रहे हैं। आज हमारे देश सहित सम्पूर्ण विश्व के सभी देश एकजुट होकर चीन द्वारा फैलाये गये कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहे है, आज भारत में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व देश का प्रत्येक नागरिक सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रहा है, जिसमें डाॅक्टरर्स, नर्सेस, पुलिसकर्मी, शासन व प्रशासान के प्रत्येक व्यक्ति, कई सामाजिक संगठन एवं कई राजनैतिक दल भी इस वैश्विक महामारी के दौरान एकजुट हैं। ऐसे समय में सरकार के खिलाफ देश की जनता को भ्रमित कर आक्रोश एवं आराजकता फैलाकर देश की सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से शासन के आदेश का उल्लंघन कर निजी स्वार्थ हेतु कांग्रेस की दूषित मानसिकता का परिचय देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा एक वीडियो जारी कर स्पष्ट रूप से चायनीज कोरोना को इंडियन कोरोना कहा गया है, उक्त बयान भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि बिगाड़ने वाला है, साथ ही यह आम नागरिकों के बीच भय का महौल भी पैदा करता है। उनका यह भी कहना है कि सरकार लाखों लोगों की मौत का आकड़ा छुपा रही है जो कि बेहद आपत्तिजनक व भय का वातावरण फैलाने वाला है।भाजपा ने शिकायत में कहा कि मध्यप्रदेश की हर जिले में धारा 144 के तहत आदेश पारित कर भय फैलाने वालों, सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री का बयान भय और अशांति फैलाने वाला है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों के हित में डीएपी के भाव कम करने का एतिहासिक निर्णय लिया लेकिन इसका सही संदेश किसानों तक न पहुंचे इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने विधायकों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में आग लगाने की बात कहकर कानून और शांति व्यवस्था को भंग करने का काम किया है। उनका यह आग लगाने का बयान भारत देश की जनता और किसानों को सरकार के खिलाफ भ्रमित कर आक्रोश एवं आराजकता फैलाकर देश की सार्वजनिक शांति भंग करने एवं आमजन को भड़काकर सरकार के खिलाफ अवैधानिक कदम उठाने हेतु उकसाये जाने एवं दंगा भड़काये जाने के उद्देश्य से किया गया जो कि स्पष्ट रूप से देशद्रोह की श्रेणी में आकर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 124 A, 505 (1), 153 A एवं 188 के तहत दण्डनीय है। एक ही समय में चायनीज कोरोना को इडियन कोरोना, मौत के झूठे आकड़े और विधायकों को आग लगाने के लिए प्रेरित करना किसी बड़ी साजिश की रणनीति का हिस्सा लगता है। यह बयान भड़काऊ होकर अशांति फैलाने वाले और डराने वाले हैं। यदि शीघ्र इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश में कानून व्यवस्था निश्चित रूप से बिगड़ जायेगी। अतः अत्यंत घृणित एवं आपराधिक कृत्य किये जाने कारण तत्काल प्रकरण दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।




0 Comments