सौरिख/कन्नौज।
जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए मिशन शक्ति-5.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। शनिवार 20 सितम्बर 2025 को सौरिख और बिशुनगढ़ थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण भी देखा गया।
सौरिख थाना प्रभारी जयन्ती प्रसाद गंगवार ने नवनिर्मित महिला सुरक्षा केंद्र को सजाकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया। वहीं, बिशुनगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने पुलिस बल के साथ सक्रिय सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं को न केवल सुरक्षा का भरोसा मिलेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी नई राह प्रशस्त होगी।
इस अवसर पर दोनों थाना क्षेत्रों के पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति-5.0 को सफल बनाने का संकल्प लिया और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

0 Comments