ओमप्रकाश गुप्ता- पाली। एसईसीएल जोहिला एरिया बिरसिंहपुर पाली में रक्षाबंधन का पावन पर्व भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। 28 अगस्त 2026 को पाली कालरी के उप क्षेत्रीय प्रबंधक एवं खान प्रबंधक द्वारा क्षेत्र की मातृशक्ति बहनों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम के साथ सम्मान और अपनत्व का नया रंग दिया। कार्यक्रम में बहनों के प्रति आदर और स्नेह की भावना नजर आई। महिला कर्मियों ने इस सम्मान के लिए प्रबंधन के प्रति आभार जताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और रिश्तों की मजबूती का संकल्प भी है। खान प्रबंधन की इस पहल से महिला कर्मियों में खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम ने कार्यस्थल पर पारिवारिक अपनत्व, भाईचारे और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

0 Comments