Bottom Article Ad

कंचन कोयला ओपन माइंस में भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी धूमधाम से मनाया गया

उमरिया ,नौरोजाबाद -भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार एसईसीएल जोहिला एरिया के उप क्षेत्र नौरोजाबाद के कंचन ओपन  माइंस में बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर  कंचन कोयला ओपन माइंस के प्रबंधक संजय चिंचालकर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला कर्मचारियों ने राखी बांधकर भाईचारे का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार, कंचन कोयला ओपन.माइंस में पदस्थ 21 महिला कर्मचारियों ने रक्षाबंधन के मौके पर मिलजुलकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। खास बात यह रही कि एसईसीएल की कंचन कोयला ओपन माइंस में कार्यरत आशा और गुड्डी नामक महिला कर्मचारी बीते 6 वर्षों से परंपरा के रूप में ब्लास्टिंग विभाग के कर्मचारियों को राखी बांध रही हैं। यह सिलसिला इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ जारी रहा।

राखी बांधते समय महिला कर्मचारियों ने सभी सहकर्मियों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। वहीं खान प्रबंधक संजय  चिंचलकर  ने इस पहल की सराहना करते हुए  सभी बहनो को रक्षाबंधन  का उपहार प्रदान किया है और उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों और पुरुष सहकर्मियों के बीच आपसी हंसी-मजाक और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। इस तरह कंचनपुर कोल माइंस में रक्षाबंधन का पर्व न सिर्फ त्यौहार के रूप में बल्कि एक परिवार की तरह मिलजुलकर मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments