Bottom Article Ad

अब हर YouTuber नहीं कहलाएगा पत्रकार! सूचना विभाग के फैसले से मचेगा हड़कंप?


डिजिटल पत्रकारिता में एक जरूरी बदलाव: सूचना विभाग के नए फरमान का 'डीडी टुडे न्यूज़' करता है पूर्ण समर्थन!

सरकार और कई जनपदों के सूचना विभाग द्वारा जारी किए गए इस फैसले का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं कि महज़ यूट्यूब चैनल बनाकर माइक और आईडी लेकर घूमने वाले लोगों को अब 'पत्रकार' नहीं, बल्कि 'इंफ्लुएंसर' कहा जाएगा।

आजकल डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर जिस तरह की अव्यवस्था फैल रही है, उसने इस पेशे की गरिमा को गहरी ठेस पहुंचाई है। स्थिति यह हो गई है कि जिसे ठीक से हिंदी बोलनी या लिखनी भी नहीं आती, वह भी खुद को डिजिटल पत्रकार बताकर घूम रहा है।

बाजार में ऐसे स्वघोषित 'संपादक' भी कुकुरमुत्ते की तरह उग आए हैं, जिन्हें न किसी लीगल रजिस्ट्रेशन से मतलब है और न ही पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से। 100 या 1000 रुपये में फर्जी आई-कार्ड बांटकर इन्होंने पूरे प्रोफेशन की विश्वसनीयता को दांव पर लगा दिया है। इन लोगों के लिए यह सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बन गया है।

डीडी टुडे न्यूज़ यह मानता है कि अब सख्त गाइडलाइंस की सख्त जरूरत है। चैनल रजिस्ट्रेशन के लिए कड़े मानक तय होने चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति रातों-रात यूट्यूब चैनल चालू करके खुद को 'संपादक' न लिख सके। पत्रकारिता समाज का दर्पण और एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, कोई तमाशा नहीं। केवल सुयोग्य, शिक्षित और ज़िम्मेदार व्यक्ति ही इस पवित्र पेशे का हिस्सा बनें और इसकी गरिमा को वापस लौटाएं।

इस बहुप्रतीक्षित और सख्त कदम के लिए सरकार और सूचना विभाग का आभार।

✍🏻 अजय प्रजापति की कलम से... (डीडी टुडे न्यूज़)

Post a Comment

0 Comments