*सौरिख कन्नौज* शाम के समय घर वापस आ रहे ट्रैक्टर चालक को पुरानी रंजिश में दबंगों ने घेरकर जमकर पीटा तथा मोबाइल व पैसे भी छीन लिया चीखपुकार की आवाज सुन उधर से गुजर रहे लोगों ने चालक को दबंगों के कब्जे से छुड़ाया।घायल ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा और पिता के साथ थाने पहुंच कर मामले की तहरीर पुलिस को दी।
आजादनगर निवासी आकिल हुसैन का बेटा निहाल शनिवार की शाम कबीरपुर बम्बा रोड से वापस ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था।उसी दौरान कबीरपुर निवासी दो लोगों ने पीछा कर ट्रैक्टर को रोककर निहाल के साथ जमकर मारपीट की।तथा मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और उससे तीन हजार रुपए भी छीन लिए चीखपुकार की आवाज सुन उधर से गुजर रहे लोगों ने निहाल को छुड़ाया और घर पहुंच कर मामले की सूचना पिता को दी।पिता ने बेटे के साथ थाने पहुंच कर नामजद तहरीर पुलिस को दी। वही इस संबंध में थाना प्रभारी हरी श्याम सिंह का कहना है प्रार्थना पत्र मिला है मामला मारपीट का है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments