*भाजपा की संभागीय बैठक ताला में संपन्न:*
उमरिया( ओम प्रकाश गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी शहडोल एवं रीवा संभाग की संभागीय बैठक ताला बांधवगढ़ में आयोजित की गईlबैठक में संगठनात्मक दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना की समीक्षात्मक बैठक की गईlबैठक में प्रदेश महामंत्री चुरहट विधायक सरतेंदू तिवारी एवं प्रदेश मंत्री राजेश पांडे विधायक श्रीमती मनीषा सिंह व शहडोल रीवा संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन का मार्गदर्शन मिलाlबैठक में रीवा एवं शहडोल संभाग के जिला अध्यक्षों ने अपने अपने जिले का व्रत रखाlसेवा ही संगठन है कार्यक्रम की चर्चा की गई जिलों में बूथ स्तर पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार व मतदान केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कैसे हो इन सब विषयों पर व्यापक चर्चा की गईl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने समस्त अतिथियों का उमरिया जिले में माल्यार्पण एवं स्वागत कियाlपर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्षों ने पौधरोपण कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के अंकुर अभियान को गति दीlबैठक में रीवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह सतना जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी सीधी जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान सिंगरौली जिला अध्यक्ष बीरेंद्र गोयल जिला अध्यक्ष शहडोल कमल प्रताप सिंह अनूपपुर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम उपस्थित रहेl



0 Comments