Bottom Article Ad


सोनू सिंह राजपूत

*सीएमपीएफ निकलवाने हेतु ठेका सफाई कर्मचारी ने कार्य किया बन्द*

बिजुरी डोला-- 8 अगस्त से सभी ठेकेदारी सफाई कामगार कार्य करना बन्द कर दिये हैं जिससे कि कही भी सफाई नही हो पा रही हैं इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 2012 में हमने निम्नलिखित ठेकेदारों द्वारा सीएमपीएफ करवाया गया जिस  में ठेकेदारों के नाम हैं संजय सिंह,बिरेन्द्र सिंह, राम विकास सिंह, दिलीप सिंह, व राकेश सिंह सम्लित है सभी ठेकेदार द्वारा हम मजदूरों के वेतन से सीएमपीएफ का पैसा काटा गया जब जरूरत पड़ने पर मजदूरों द्वारा सीएमपीएफ का पैसा निकलवाने के लिए ठेकेदारों से जानकारी माँगी गई तो ठेकेदार द्वारा कोई जानकारी नही दी गई और ना ही जरूरत पड़ने पर हमें कोई मदद ठेकेदार द्वारा दी जाती है  रामचंद्र पिता बचू ने अपनी बेटी की शादी करने हेतु पीएफ निकालना चाहा पर पैसा ना मिलने पर महाजन से कर्जा लेकर अपने बच्चीयों की शादी की रामचंद्र का पीएफ 2012 से कट रहा रामचंद्र ने एक साथ दो बेटियों की शादी की जिससे आज वह कर्ज में पूरी तरह डूब गया आज उसके पास घर से लाने के लिए भी पैसा नहीं है जिससे कि सब सफाई कर्मचारी हम 8 तारीख से हड़ताल पर हैं हमारा क्षेत्रीय प्रबंधक  सब एरिया राजनगर आरो से अनुरोध है कि तत्काल ही हमारी मांगों को पूरा किया जाए सफाई कर्मचारी छुट्टी पर जाने से हर जगह गंदगी का आलम बना हुआ है जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं बारिश के मौसम में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी के होने पर मच्छरों का प्रकोप जारी है नालियों की सफाई भी हो नहीं पा रही है जिससे कि अनेकों प्रकार की बीमारियों लोगों में फैल रही हैं।

 इनका कहना है

 ठेकेदारों द्वारा पीएलसी में पीएफ सो कर के दिखाया जाता है अगर कर्मचारियों को मौके पर उनका पैसा नहीं मिलता है तो आप हमें नामदज जानकारी दें।

    ए.के नायक 
सवएरिया राजनगर

Post a Comment

0 Comments