Bottom Article Ad





*सौरिख मैं समाधान दिवस पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी खलबली मची पुलिस महकमे में***                            *समाधान दिवस पर जो लेखपाल मौके पर नहीं मिले उनका वेतन काटने का दिया निर्देश*----- आज सौरिख मैं समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम तथा एसपी मौके पर एसएसआई ब्रजभान सिंह यादव मिले और दो-तीन फरियादी एवं कुछ लेखपाल मौजूद थे यह नजारा देख डीएम तथा कप्तान भड़क उठे जो लेखपाल उपस्थित नहीं थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की वेतन काटने तथा वेतन रोकने के निर्देश एसडीएम छिबरामऊ को दिए जब डीएम बा कप्तान साहब की सूचना क्षेत्र मैं पहुंची तब उसके बाद समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ उमड़ी जिसमें आज कुल 16 शिकायतें पहुंची जिसमें राजस्व से जुड़ी 11 शिकायतें तथा पुलिस से जुड़ी पांच शिकायतें पहुंची जिनको जिलाधिकारी व कप्तान साहब ने सुना और उनका निस्तारण करवाने का आदेश दिया जिसमें पुलिस से जुड़ी शिकायत ज्योति पुत्री जितेंद्र निवासी खड़नी छेड़छाड़ के संबंध में थी और राजस्व से गुड्डी देवी पत्नी अशोक निवासी दारापुर बरेठी अवैध कब्जा और विनोद पुत्र सकते लाल निवासी ग्यासपुर परिक्रमा मार्ग से संबंधित थी और बालक राम पुत्र मुंशी लाल निवासी नगला भारा जोकि रास्ते में दीवार खड़ी एवं रास्ता बंद करने की धमकी को लेकर शिकायत थी और उमेश चंद्र पुत्र नेकराम अलाहदात पुर ₹30000 दूध के ना देने के संबंध में थी और अन्य शिकायतों का निस्तारण कर क्षेत्रीय लेखपाल ओ को राजस्व संबंधी समस्याओं को तुरंत निस्तारण के आदेश दिए गए और पुलिस संबंधित शिकायतों को चौकी इंचार्ज को निस्तारण करने के आदेश दिए गए इस मौके पर नगर पंचायत ईओ दीपक शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी कानूनगो हैदर खान तिर्वा लेखपाल अरुण सिंह रोहित कुमार पवनेश दुबे आशीष अवस्थी मानवेंद्र पाल अखिलेश कुमार ऋषि कुमार ध्रुव सिंह एवं प्रधान विजय लाल वर्मा मुकेश पाठक गौरव आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments