Bottom Article Ad



*इटावा चंबल नदी मे बाढ़ की आशंका के मद्देनजर इटावा प्रशासन हुआ मुस्तैद*

सैकड़ो गांव मे चंबल नदी के पानी के घुसने के आसार लग रहे है

लगातार चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांव से मुख्यालय का सम्पर्क कटने की जताई जा रही है संभावना
जिलाधिकारी जे. बी.सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ एवं सभी संबंधित उपजिलाधिकारी को लेकर चंबल नदी से प्रभावित गावों का दौरा करने के लिए
भ्रमण पर निकले है.

उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उदी  गांव मे चंबल नदी के जलस्तर का अवलोकन करने के बाद सभी संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश देने बाद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी चकरनगर इलाके मे भ्रमण के लिए निकले
कोटा बैराज से लगातार बड़े पैमाने पर चंबल नदी से छोड़े जा रहे पानी के चलते   चंबल नदी के आस पास बसे ग्रामवासियो मे अच्छी खासी दहसत देखी जा रही है
1लाख 63हजार क्यू सेक के आस पास पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी मे जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुँचता हुआ दिखाई दे रहा है

*इटावा ब्यूरो* *राजू प्रजापति*

Post a Comment

0 Comments