राजधानी लखनऊ काकोरी में पीएम आवास योजना को लेकर आए दिन समस्याएं हुआ करती है कल दिनांक,22/08/2019 को काकोरी नगर पंचायत के अंतर्गत जितनी भी महिलाओं को आपात्र किया गया है जो वास्तव में पात्र हैं उन लोगों द्वारा नगर पंचायत में काफी आक्रोश देखने को मिला उन लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के लोगों ने हमारी कॉलोनी को कटवाने का कार्य किया है और जो अपात्र है उनको पात्र करने का काम किया है
जैसा की आप लोगों को बताते चले पीएम आवास योजना को लेकर नगर पंचायत में लाखों रुपए की हेराफेरी अपनी चरम सीमा पर है परंतु जो पात्र है उनको पीएम आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है आखिर कार काकोरी नगर पंचायत के द्वारा गरीबों को पीएम आवास योजना का मिल पाएगी या फिर ऐसे ही लोग यहां वहां भटकते रहेंगे
पीएम आवास योजना काकोरी अंतर्गत बनाने का आदेश दिया गया है परंतु काकोरी नगर पंचायत ऐसा कार्य नहीं कर रही है उसका कहना है ग्राम समाज की जमीन पर भी पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है काकोरी नगर पंचायत के कर्मचारी की मिलीभगत से पीएम आवास योजना कहीं भी मिल सकती है सूत्रों की माने तो इस कार्य के लिए एक मोटी रकम ली जाती है इसीलिए तो यह पीएम आवास योजना कहीं पर भी बनाई जा सकती है और किसी को भी मिल सकती है यदि वह व्यक्ति नगर पंचायत की कर्मचारियों से मिलकर काम करें तो सब कुछ हो सकता है


0 Comments