Bottom Article Ad

पाली के सेंट एंजिल्स स्कूल में हुआ ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम

उमरिया-- पाली मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य सेचलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बिरसिंहपुर पाली स्थित सेंट एंजिल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाली एसडीओपी एवं पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
सेंट एंजिल्स हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन द्वारा भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल की उपलब्धियों की कड़ी में यहां अध्ययनरत रहे बिरसिंहपुर पाली के होनहार छात्र कार्तिक सेन का आईआईटी बीएचयू, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments