Bottom Article Ad

*अवैध पैकारी करते,बड़े शराब माफिया का गुर्गा गिरफ्तार*

पाली थाना अंतर्गत बुधवार की दोपहर पाली पुलिस ने मुखबिर पर बड़ी तदाद में शराब माफिया की शराब को जब्त किया है जो की शराब माफिया के द्वारा  मालियागुड़ा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से रोज़ की तरह अपने आदमी से दो पहिया वाहन  में शराब की बड़ी खेप मंगवाया था, इसी दौरान पुलिस ने सूचना के अनुसार सफेद रंग की  स्कूटी क्रमांक एम पी 21 एम सी 2824 को पाली प्रोजेक्ट तिराहा आते वाहन  रुकवाया और उसकी तलाशी ली जिसमे सफेद थैले में भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी उस पकड़ी गई सराब जे बारे में पूछे जाने पर सराब का अवैध परिवहन कर रहे युवक प्रशांत मिश्रा  ने कोई वैध दस्तावेज नही पाए गए जिसे पकड़ कर थाने लाया गया ।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त युवक के पास से कुल 52 लीटर सराबी जप्त की गई है जिसमे पांच पेटी देशी मदिरा प्लेन,15 पाव ब्लू इम्पीयरियल,20 पाव गोवा कीमती कुल 17600 रुपये का माल जपत किया गया है।उक्त आरोपी के  विरुद्ध 34,2आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है।वही पुलिस ने अन्य आरोपी के होने की बात पर कहा है की जांच जारी है इस दौरान जो भी तथ्य सामने आते है उसे निश्चत ही आरोपी बनाया जाएगा।
*किसकी है स्कूटी*
प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़ी गई स्कूटी एक बार और सराब  का परिवहन करते पकड़ी गई थी। लोगो का कहना है की उक्त स्कूटी से पाली का सराब का तस्कर चलता है।जिसके विरुद्ध कुछ ही महीने पहले भारी मात्रा में सराबी का परिवहन करते पाली पुलिस ने पकड़ा था और उसे जेल भेज दिया गया था।

नगर की नही अपितु सम्पूर्ण जगत जी माता बिरासिनी देवी का मंदिर पाली के ह्रदय स्थल प्रकाश चौक में स्थित है इसी भव्य धार्मिक स्थल के सामने ही सराब का अवैध कारोबार संचालित होता है।जिससे लोगो की आस्था को ठोस पहुचता है।अब देखना यह है की मेन सरगना को भी आरोपी बनाया जाता है य नही।

Post a Comment

0 Comments