करोना टीकाकरण में अपनी सहभागिता दिखाएं: सांसद हिमाद्री सिंह
बिरसिंहपुर पाली (ओमप्रकाश गुप्ता)करोना रूपी वैश्विक महामारी के परिदृश्य में निश्चित ही भारत ने पूरे विश्व में एक अलग मुकाम हासिल किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम ही ऐसी विषम परिस्थिति में भी भारत को सशक्त सबल और सामर्थ्यवान बनाती हैl बेबाक निर्णय क्षमता और दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि करोना काल में भारत ने अपना धैर्य नहीं खोयाl आज मोदी जी के कारण भारत का खोया हुआ वैभव और गौरव पुनः स्थापित हो रहा हैl शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह ने समस्त नागरिक बंधुओं से अपेक्षा की है की अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर
करोना का टीका अवश्य लगवाएं।आज भारत करोना की वैक्सीन विविध देशों को निशुल्क दे रहा हैl सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा आज प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार होते देख पूरे कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष है कि हम करोना की वैक्सीन स्वयं बनाकर अन्य देशों को निशुल्क देकर उनका संबल बन रहे हैंl पूरे विश्व में आज भारत ने अपनी अलग ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त की है। शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हमें करोना का टीका लगाना है और जागरूकता अभियान को गति देते हुए लोगों को यह भी बताना है कि वे करोना का टीका अवश्य लगवाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस टीकाकरण अभियान को गति देते हुए नगर नगर डगर डगर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना हैl उमरिया जिले की जनता ने सांसद हिमाद्री सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की है l


0 Comments