Bottom Article Ad

राजस्व महाअभियान, प्रकरणों के निराकरण हेतु बेहद महत्वपूर्ण --दिलीप पाण्डेय



*उमरिया--ओमप्रकाश गुप्ता*- स्व महा अभियान प्रथम चरण जनवरी- मार्च 2024 की सफलता को देखते हुए मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मोहन यादव जी के द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2, 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाने के निर्देश दिए गए है। अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र/ आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण एक अगस्त से 15 सितम्बर तक होगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने जिले के किसानों को जानकारी देते हुए आग्रह किया है कि जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व निराकरण महा अभियान के दूसरे चरण का लाभ ले।  जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है। डबल इंजन की सरकार तेजी से वह सभी कार्य कर रही है जिससे आम जन मानस को सीधा सीधा लाभ हो। देखा जाता है कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों में ब्यक्ति लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाता रहता है छोटे छोटे विषयो के निराकरण के लिए भटकता रहता है। किन्तु अब ऐसा नही होगा राजस्व निराकरण महा अभियान समस्याओं के निराकरण हेतु मील का पत्थर साबित होगा जिसमें प्रकरणों का नियमानुसार जल्द से जल्द निर्धारित समय सीमा में वरिष्ठ अधिकारी निराकरण करेंगे। पाण्डेय जी ने कहा कि पटवारी डायरी डिजिटल की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने  जिस आशय के निर्देश जारी कर दिए है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ के लंबित प्रकरणों में ई-केवाईसी,गौ-शालाओं की क्षमता अनुसार गौ-वंश रखने वा वे सड़कों पर न दिखें। राज्य सरकार द्वारा गौ-शालाओं को दिया जाने वाले अनुदान को दोगुना कर दिया गया है। ताकि गौ वंश की सेवा भोजन आदि में कोई कमी न रहे। प्रथम चरण के अभियान की जानकारी देते हुए पाण्डेय जी ने बताया कि प्रदेश में 15 जनवरी से 31 मार्च तक चलाए गए राजस्व
महाअभियान-01 में 30 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस महाअभियान में सभी जिलों में अच्छा काम हुआ।  विवादित प्रकरणों पर ठोस कार्यवाही की  गई।भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियां जन मानस के हितों हेतु कारगर है। अल्प समय मे बिना भटके लोगो की समस्याओं का निराकरण करने योजनाओ का लाभ सभी को मिले गरीब कल्याण सहित सभी विषयों में किये जा रहे कार्य सत प्रतिशत सकारात्मक परिणाम देने वाले है जिनका असर स्पस्ट रूप से धरातल पर दिख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ