वरिष्ठ भाजपा नेता मिथलेश पयासी और जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने रखे अपने विचार
उमरिया।। आज 6 जुलाई को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भाजपा के द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय चौक में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय भरौली में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले भाजपा नेताओ के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आगे का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश प्यासी ने अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 1901 को भारत माता की सपूत अद्भुत प्रतिभा के धनी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस है। उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों का विरोध करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने का नारा बुलंद किया। इसके अलावा उन्होंने उस समय पर बिना वीजा और परमिट के कश्मीर में प्रवेश करके सरकार की नीतियों का खुला विरोध किया था। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और जेल में ही उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन सरकार की तुष्टिकरण नीतियों के खिलाफ जनसंघ की स्थापना की और पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। डॉ श्यामा प्रसाद ने अपने जीवन के 52 साल देश, समाज और पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लगातार विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी को आगे बढ़ाया।यही वजह है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कश्मीर से धारा 370 हटाने की लड़ाई उन्हीं के द्वारा लड़ी गई। आज देश में भाजपा की सरकार है और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। जिन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, सुमित गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, दीपू तिवारी, दिवाकर सिंह, नीरज चंदानी,विनय मिश्रा, मनीष सिंह, सुजीत भदोरिया, राकेश दर्दवंशी,आशुतोष तिवारी,हिमांशु दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments