Bottom Article Ad

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर तहसील के नगर पंचायत पचपेड़वा में नागरिक संशोधन अधिनियम और तमाम मुद्दे को लेकर पूर्व चेयरमैन मंजूर आलम और अब्दुल मतीन किदवई

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद पाण्डेय बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर तहसील के नगर पंचायत पचपेड़वा में नागरिक संशोधन अधिनियम और तमाम मुद्दे को लेकर पूर्व चेयरमैन मंजूर आलम और अब्दुल मतीन किदवई की अगुवाई में एन आर सी और कैब बिल के विरोध में काफी आक्रोश दिखा।विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पचपेड़वा नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया तथा मंजूर आलम व समर्थकों को उनके आवास पर ही नज़रबन्द कर दिया गया।प्रशासन ने नज़रबन्द करते हुए मंजूर आलम से आवास पर ही दिलवाया ज्ञापन। इस दौरान उनके आवास और आस पास के बाज़ार में भारी पुलिस तैनात रही।बिना अनुमति के धरना देने जा रहे सैकड़ों की संख्या में लोगों को एसडीएम तुलसीपुर बीके सिंह और क्षेत्राधिकारी प्रेम कुमार थापा ने समझाया कि जनपद में धारा 144 लागू है। पूर्व चेयर मैन मंजूर आलम ने अपने आवास पर सैकड़ों लोगों के साथ तुलसीपुर उप जिलाधिकारी विनोद सिंह को ज्ञापन सौंपा। तो वही प्रशासन की मुस्तैदी का आलम भी अजीब दिखा ।पचपेड़वा शहर को प्रातः 7 बजे से ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और हर चौराहा और सड़क की नाक बन्दी कर
आमजन को आने से रोका गया।

Post a Comment

0 Comments