*- आग बुझाने में 6 लोग झुलसे 3 रेफर*
*कई बार बिजली विभाग एवं सांसद सुब्रत पाठक को दिया जर्जर तार बदलवाने को प्रार्थना पत्र दीया लेकिन नहीं हुई कार्रवाई* --- सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भदई हाईटेंशन तार टूटकर बंगले पर गिरा कई जानवर जलकर राख आग बुझाने में 6 लोग जल से 3 लोगों को रेफर किया गया
नादेमउ चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला भदई निवासी इंद्रपाल पुत्र कुंजीलाल उम्र 38 वर्ष के फूस के बंगले पास लगे 11000 के पोल का तार टूटकर बंगले पर गिरा जिससे रात 1:30 बजे आग लगी उसमें बंदे जानवर दो बकरी तथा उसके 6 बच्चे जलकर राख हो गए जानवरों को बचाने के लिए इंद्रपाल एवं उनकी सास रामदेवी उम्र 60 वर्ष ने प्रयास किया जिससे तीन जानवर सकुशल बाहर निकाल लिए जिसमें इंद्रपाल तथा उनकी सास रामदेवी गंभीर रूप से झुलस गए इस दौरान बंगले में रखा भूसा रजाई गद्दे कपड़े 2 बोरी सरसों दो पैकेट गेहूं आदि जलकर राख हो गए ठीक इसी से सटा हुआ सुग्रीव पुत्र कुंजीलाल उम्र 42 वर्ष के बंगले ने भी आग पकड़ ली जिसमें 2 भैंस के बच्चे झुलस गए तथा उसमें चारपाई कपड़ा भूसा आज जलकर राख हो गया आग बुझाने में सुग्रीव भी गंभीर रूप से घायल हो गए इसी से लगा हुआ रतीराम पुत्र कुंजीलाल उम्र 36 वर्ष का भी बंगला था जिसमें जानवर बने थे इनके दोनों बैल गंभीर रूप से झुलस के तथा बंगले में रखा चारपाई गद्दा गेहूं भूसा आदि जलकर राख हो गया वहीं रतीराम आग बुझाने में गंभीर रूप से घायल हो गए ठीक इनके बगल में जयपाल पुत्र सुनील का फूस का बंगला था देखते ही देखते आग इनके बंगले में पहुंच गई जिससे भूसा एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई 22 को बचाने के प्रयास में जयपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए आग बुझाने में जयपाल का पुत्र बीनू उम्र 30 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने बताया तार टूटने के बाद देर रात अचानक तार टूटने से लगी आग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया ग्रामीणों ने लगी डालकर ट्रांसफार्मर से जंफर काटे इस दौरान फायर सर्विस को भी फोन किया गया लेकिन दमकल कर्मी नहीं पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी बालू एवं बोरो तथा पानी डालकर बमुश्किल में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था कई जानवर जल चुके थे तथा कई ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल लोगों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से रामदेवी सुग्रीव बीनू को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया वही इस गंभीर घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है करीब डेढ़ वर्ष से जर्जर तारों को लेकर बिजली विभाग को सूचना देकर अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और करीब 4 माह पहले सांसद सुब्रत पाठक को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उन्होंने बिजली विभाग को कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए लेकिन कोई भी व्यवस्था जर्जर तारों के लिए नहीं की गई जिसके चलते आज यह घटना घटित हो गई और बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है




0 Comments