उमरिया जिला अंतर्गत बीरसिंहपुर पाली में मां बिरासिनी रामायण कमेटी के द्वारा लगातार 29 वर्षों से प्रदेश के ख्यातिलब्ध मानस मंडली की चार दिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता का भावपूर्ण आयोजन मां बिरासिनी देवी के मंदिर प्रांगण में किया जा रहा था जिसका आज विश्राम दिवस है जिसमें इस प्रतियोगिता में 14 मंडलियों ने हिस्सा लिया और भक्ति रस का रसपान कराया इस चार दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का आज समापन दिवस है जोकि 2:00 बजे से 4:00 बजे तक स्वरांजलि स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक राजनाथ गांव से आए हुए गायिकाओं का भजन शाम 7:00 से 7:20 तक विक्रम खरे जी का कत्थक नित्य शाम 7:30 से 8:00 तक बिरासिनी रामायण कमेटी के द्वारा देवी जागरण रात 8:00 बजे माता जी की आरती एवं 8:30 पर सरस्वती वंदना जोकि गोपाल विश्वकर्मा और सतीश सिंह जी के द्वारा होगी रात 8:45 पर रवि प्रेमचंद रानी द्वारा शिव तांडव का कार्यक्रम आयोजक कमेटी द्वारा रखा गया है,रात 9:00 बजे से मुख्य अतिथियों का स्वागत समारोह जो की प्रथम कड़ी में संजीव खंडेलवाल केके मिश्रा दूसरी कड़ी में संस्थापक गोपाल विश्वकर्मा विक्रम खरे, सुरेश यादव तीसरी कड़ी में कमेटी के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा बलराम विश्वकर्मा एवं अभिषेक सिंह चतुर्थ कड़ी में विनय सोनी पीतांबर और पत्रकार ओम प्रकाश गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। तदोपरांत मानस गान प्रतियोगिता में विजई टीम को पुरस्कार वितरण किया जाएगा आज 21 मार्च को भक्ति संगीत का रसपान छत्तीसगढ़ से आए हुए छह बहनों की एक साथ गीत संगीत एवं भक्ति भाव के साथ अपनी कलाओं का मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी।।
रिपोर्टर--ओमप्रकाश गुप्ता



0 Comments