Bottom Article Ad

शासकीय आदर्श महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की खेरवा खुर्द में विशेष शिविर

 



उमरिया जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा ग्राम खेरवा खुर्द में साप्ताहिक विशेष शिविर का संचालन किया जा रहा है | शिविर के समापन पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे तथा संस्था के क्रीडा अधिकारी श्री महेंद्र कन्नौजिया, ग्राम की सरपंच इमिलिया बाई तथा संध्या दाहिया द्वारा गाँधी माला से कलेक्टर महोदय का स्वागत किया गया तथा श्री विपेन्द्र द्विवेदी द्वारा NSS बैच से मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया | प्राचार्य डॉ अभय पाण्डेय के स्वागत उदबोधन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया | कार्यक्रम अधिकारी श्री रेमसिंह हटिला द्वारा शिविर का प्रतिवेदन तथा दल नायक श्री सुनील सराठे द्वारा दिनचर्या का वाचन किया गया | सहायक दल नायक गोविंद द्विवेदी द्वारा नदी पर बनाई गई बोरी बँधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया | स्वयं सेवक पवन बैगा, दुर्गेश दाहिया एवं किशन पासी द्वारा शिविर के अनुभव की साझेदारी की गई | जिला कलेक्टर द्वारा शिविरार्थियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के साथ कोविड टीके के प्रति जागरूकता, प्राथमिक शिक्षा एवं उचित मूल्य की दुकान तथा आजीविका कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कार्यक्रम के विशेष सहयोगी के रूप में डॉ परमेश्वर सिंह मरावी (प्रशासनिक अधिकारी), श्री शिव कुमार हल्दकार (स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी), श्री आदित्य कुमार राय (ग्रंथपाल) एवं सहायक प्राध्यापक:- डॉ विनय कुमार कुशवाहा, सुश्री बेबी धुर्वे, डॉ विजय डावर, डॉ अनुपम सिंह, श्रीमति रूपलता चतुर्वेदी, श्री गोपाल सिंह वर्मा, डॉ धीरेंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे, जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री देवशरण दाहिया द्वारा एवं ग्रामवासी श्री रजीव लोचन पाण्डेय द्वारा समस्तजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम का समापन हम होंगे कामयाब.... के उद्घोष के साथ किया गया |


डीडी टुडे न्यूज़ के लिए उमरिया से ओम प्रकाश गुप्ता

Post a Comment

0 Comments