Bottom Article Ad

कोविड-19 के चैन को तोड़ने में लगे है कोरोना वालंटियर्स*





*उमरिया (ओम प्रकाश गुप्ता )कोविड19 के रोकथाम  के लिए  जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश जिला उमरिया के पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर के द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान। जिसमे जिला समंवयक शिव शंकर शर्मा ने कहा कि  वालंटियर्स के द्वारा दिवार लेखन कर दीवारों पर स्लोगन लिखर कर जागरूक कर रहे। मास्क एवं दो गज की दूरी स्लोगन के साथ प्रतिदिन जिले सभी ग्रामीण अंचलो तक पहोंच कर ग्रामीण वाशियो को कोरोना वालंटियर्स कर रहे जागरूक।

कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, सावधान और सजग रहें, अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाएं कोरोना वालंटियर हिमांशू तिवारी  ने कहा कि कोविड-19 के चैन को तोड़ने के लिए हम सभी को होना पड़ेगा जागरूक बिना मास्क घर के बाहर ना निकले। वैक्सीन अवश्य लगवाएं, वैक्सीन हमारी सुरक्षा के लिए है। कोरोना का संकट अभी टला नही है, इसलिये सभी सावधान रहें, इसमें ही सुरक्षा है। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों एवं ग्रामीण वाशियो से अपील की है कि लापरवाही नहीं करें, मास्क पहने, आपस में दो गज की दूरी रखें, बार-बार हाथ धोते रहें, स्वयं बचें और दूसरों को भी बचायें एवं वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिये गये सुझावों का पालन कर समस्त जनसमुदाय स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।युवाओं ने लोगो को जागरूक करने के लिए बताया  की कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु किसी भी सार्वजनिक स्थान की वस्तुओं को नहीं छुएं, अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, छींकते एवं खांसते समय मुँह पर रूमाल या कोहनी के अंदरूनी हिस्से का उपयोग करें साथ ही जिस भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी या जुखाम हो उससे दूरी बनाकर रखें। लोगों से अभिवादन या मिलते समय हाथ मिलाने से बचें। ज्यादा जरूरी नहीं हो तो यात्रायें स्थगित रखें। सेनेटाइजर के स्थान पर डिटॉल अथवा साबुन से हाथ धोकर भी आप संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोई भी थ्री लेयर डिस्पोजेबल मास्क या रूमाल का उपयोग कर अपने को सुरक्षित रखा जा सकता है। 

अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें  कोरोना से बचाव में लोगों की सावधानी एवं जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है, । प्रशासन अपना कार्य कर रहा है लेकिन लोगों की जागरूकता से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। इस अभियान कोरोना वालंटियर्स हिमांशू तिवारी,नरेश प्रजापति, पारस सिंह,राहुल चंद्रवंशी एवं सभी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments