Bottom Article Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर सेवा के संकल्प के साथ हर गांव पहुंचेंगे भाजपाई:दिलीप पांडे



उमरिया (ओमप्रकाश गुप्ता)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश के जननायक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वितीय पंचवर्षीय के सफलतम कार्यकाल का दूसरा वर्ष कल पूर्ण होने जा रहा हैl सफलतम सातवें वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया "सेवा ही संगठन है"कार्यक्रम के माध्यम से अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  के सिद्धांत विचार और केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ 30 मई के कार्यक्रमों को लेकर मंडल सह ग्राम केंद्र और नगर केंद्र स्तर पर कार्यक्रमों के प्रभारी तय किए गए हैंl कार्यक्रम प्रभारी अपने ग्राम केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव में जाकर सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के माध्यम से मास्क सैनिटाइजर साबुन खाद्यान्न भोजन पैकेट दवाई वृक्षारोपण जन जागरण आदि सेवा कार्य करेंगेl टीकाकरण को लेकर कार्यकर्ता बंधु गांव गांव नगर नगर जाकर लोगों को जागरूक करेंगेl  केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराएंगेl संवेदनशील प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार भारत को वैश्विक स्तर पर एक सक्षम  मजबूत राष्ट्र की पहचान दिलाई है जिससे हम सभी भारतीयों का गौरव बढा हैl  संवेदनशीलता के साथ हर जरूरतमंद को उसकी जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराकर भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से इस कार्यक्रम को करेंगेl कोविड-19 की गाइडलाइन को मानते हुए हर ग्राम केंद्र और नगर केंद्र पर 5 _5 कार्यकर्ता मास्क लगाकर सेवा कार्य करेंगेl उमरिया जिले के प्रत्येक गांव में कल समस्त कार्यकर्ता बंधु संवेदनशील प्रधानमंत्री के संदेश को हर घर तक पहुंचाएंगेl

Post a Comment

0 Comments