Bottom Article Ad

रात दिन सेवा में लगे है कोरोना वालंटियर्स




उमरिया बिरसिंहपुर (ओम प्रकाश गुप्ता) जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश जिला उमरिया में पंजीकृत कोरोना वालंटियर्स  रात दिन समाज मे अपनी सेवा दे रहे है। जिसमे कोरोना वालंटियर हिमांशू तिवारी के बताया हुए कहा कि हमारे द्वारा एवं पाली नगर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता के सहयोग के द्वारा 25 दिनों से प्रतिदिन 200 परिवार को भोजन  पॉकेट प्रदान कर रहे। जिसमे साथ ही साथ पाक भोजन के साथ कच्चा राशन एवं अन्य जरूरत की वस्तु भी कोरोना वालंटियर्स के द्वारा वितरण किया जा रहा है।इस वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन में लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। ऐसे में

गरीब व असहाय लोगों के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। जिले के कोरोना वालंटियर्स ने ऐसे लोगों की

सेवा का बीड़ा उठाया है। भोजन व खाद्य सामग्री लगातार वितरण की जा रही

है। कोई भी जरूरतमंद फोन करता है तो उसे घर पर ही भोजन व राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस  कार्य की जिले वाशियों द्वारा सराहना भी की जा रही है। इस अभियान में  पाली नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित गुप्ता, नितिन बशानी, कोरोना वालंटियर हिमांशू तिवारी,पारस सिंह,,राहुल चंद्रवंशी, साहिल पयासी,,सुनील  बर्मन एवं सभी का योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments