Bottom Article Ad

मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है अयोध्या धाम:दिलीप पांडे नव वर्ष में आम जन करेंगे भव्य रामलाल के दर्शन: दिलीप पांडे

 


उमरिया(ओमप्रकाश गुप्ता)वैश्विक नेता भारत के विकाश पुरुष राष्ट्र ऋषि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जिस गति से राष्ट्रहित एवं अपनी गौरवशाली वैदिक संस्कृति हितार्थ कार्य कर रहे है इससे सुनिश्चित है कि भारत सोने की चिड़िया नही सोने का गरुण बनेगा। संस्कृति संरक्षण सहित सनातन के गौरवशाली नगरों का आदरणीय प्रधनमंत्री जी के मार्गदर्शन में कायाकल्प किया जा रहा है। देव नगरों आराध्य नगरों का खोया बैभव पुनः लौटाया जा रहा हैl
श्रीअयोध्या जी का हो रहा कायाकल्प ,विकाश कार्य ,सनातन कार्य भाजपा सरकार के सर्व स्पर्शी होने का प्रमाण है। जो विकाश कार्यो के साथ सनातन हितार्थ महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है निश्चितरूप से वह हम सभी को गौरवान्वित करने वाले है। विश्व भर के सनातनियो के हितों को संरक्षित करने वाले है। कल, प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 15,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का  लोकार्पण/शिलान्यास। कियाl  निश्चितरूप से इन योजनाओं से देव नगरी अयोध्या जी का स्वरूप नव्य भव्य होगा। 
त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या धाम एयरपोर्ट का नाम, इस एयरपोर्ट में आने वाले हर यात्री को धन्य करेगा।  महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वो ज्ञान मार्ग है, जो हमें प्रभु श्रीराम से जोड़ती है। आधुनिक भारत में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम, हमें दिव्य-भव्य-नव्य राम मंदिर से जोड़ेगा।   परम पूज्य परम अराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य करा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है।   इन कार्यो से देव नगरी सज संवर निखर रही है। आज देश में संस्कृति संरक्षण संवर्द्धन के साथ जन जन के जीवन को उन्नत करने का कार्य किया जा रहा है l केदार नाथ धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। बाबा की प्रिय नगरी अवंतिका में महाकाललोक का निर्माण हुआ है साथ ही, देश भर में पीने का साफ जल पहुंचाने के लिए नल जल योजना पर भी तीब्रता से कार्य चल रहा है। एक समय था जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है। राम के राष्ट्र की उन्नति से विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। एक मात्र भारत ही है जिसकी संस्कृति विश्व को विकाश के साथ शांति समन्वय का पाठ पढ़ा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि प्रधनमंत्री जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है। हमारी वैज्ञानिक परंपराओं की स्वीकारिता बढ़ी हैl विश्व योग दिवस इसका जीवांत प्रमाण है। 
यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में कुछ  लोग संकोच करते थे। वोट बैंक की राजनीति करने वाले सनातन विरोधियो ने राम जी का विरोध करने में कोई कमी नही की किन्तु  आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया l आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अयोध्या में पुनर्निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण 'अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन' वा हवाई अड्डा का उद्घाटन कर प्रभु श्रीराम जी के भक्तों और श्रद्धालुओं को 6 वंदे भारत व 2 अमृत भारत ट्रेनों की ऐतिहासिक सौगात दी है।कौशल्या नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की पवित्र धरा अयोध्या की विरासत को केंद्र में रखकर पुनर्निर्मित 'अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन' देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सहज बनाएगी।रघुकुल नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की पवित्र नगरी अयोध्या जी मे लोकार्पण कार्यक्रम के साथ आदरणीय  प्रधानमंत्री जी  उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर भी गए मीरा मांझी जी उज्ज्वला योजना की लाभार्थी है।  आपके घर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जाना इस बात का धोतक है कि जन जन की चिंता करते हुए सभी के हितों को सुनिश्चित करते हुए भारत तीब्र गति से विकसित हो रहा है।भाजपा उमरिया जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने जिलेवासियो से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को हम सभी एक उत्सव के रूप में मनाए। अपने आसपास की मंदिरों में साफ सफाई कर परिजनों मित्रों सहित प्रभु श्रीराम का नाम संकीर्तन करना है। जीवन मे हम सभी को कम से कम 1 बार, अधिकतम चाहे जितनी बार जा सके अपने आराध्य की नगरी अयोध्या जरूर जाना चाहियेl 22 जनवरी को हम अपने घर मे रहकर अपने घर के आसपास के देवालय को ही अयोध्या बनाना हैl  अर्थात हर गली को रामनाम के उदघोष से गुंजायमान करना है। 22 जनवरी को आप सभी अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं। 22 जनवरी को पूरा देश राम ज्योति से जगमग-जगमग होना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ