Bottom Article Ad

कौशल विश्वकर्मा बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी , जिले के पत्रकारों में हर्ष

 गुप्ता--उमरिया।। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया की कार्यकारिणी कल शनिवार को घोषित हो चुकी है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। घोषित कार्यकारिणी में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कौशल विश्वकर्मा की नियुक्ति की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कौशल विश्वकर्मा को भाजपा का मीडिया प्रभारी बनाए जाने से जिले के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। जिले के तमाम पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी,अरुण कुमार त्रिपाठी,संपादक संतोष गुप्ता, मेहंदी हसन, राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र कुमार तिवारी,अशोक कुमार सोनी, चंद्रकांत दुबे, दीप नारायण सोनी, राजा तिवारी केके शुक्ला, सदानंद जोशी, दीपक यादव, एजाज खान, शैलेंद्र चतुर्वेदी, हीरा सिंह चंदेल, केजी पांडे, राजेंद्र मिश्रा संजय विश्वकर्मा, दिनेश भट्ट,इनायत सिद्दीकी, शाहिद खान, शंकर सिंह चंदेल, अत्रि भट्ट, नरेंद्र देव बगड़िया वरुण नामदेव, एस कुमार शर्मा, विकास शुक्ला, विकास तिवारी, सुखसागर पांडे, केके मिश्रा, चंद्र प्रकाश दुबे, सत्येंद्र प्रताप सिंह,अंजनी राय, अनुज सेन, चंदन श्रीवास, दीपक विश्वकर्मा, आशीष सिंह, दीपक शर्मा, बंटी यादव सहित जिले के तमाम प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments