**ऐरवा कटरा:** थाना क्षेत्र ऐरवा कटरा के अंतर्गत ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। हाफिज मोहम्मद लईक अहमद की इमामत (नेतृत्व) में शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद की नमाज अदा की गई।
नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले लगकर बकरीद की दिली मुबारकबाद पेश की और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। किसी भी स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस खास मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। मौके पर ऐरवा कुइली के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गुप्ता के साथ-साथ समाजसेवी बबलू अली, फखरुद्दीन, सानू और सनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
**रिपोर्ट:** आमिर खान (ऐरवा कटरा)

0 Comments