Bottom Article Ad

*मुजफ्फरनगर में आरएसएस के बड़े नेता को गोली मारी , मचा कोहराम*
मुजफ्फरनगर । जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में आज सुबह आरएसएस के बड़े नेता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी , जिसके चलते क्षेत्र में कोहराम मच गया । घायल आरएसएस नेता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवासी सोमपाल सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख हैं । आज सुबह सोमपाल सैनी अपने खेतों में चेरी काटने के लिए गए थे । बताया जा रहा है कि इसी बीच वहां कुछ बदमाश आए और उन्होंने सोमपाल सैनी को गोली मारकर घायल कर दिया । गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे । घायल सोमपाल सैनी को उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया , जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रैफर कर दिया गया है । घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

Post a Comment

0 Comments