लोकेशन कन्नौज
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ कन्नौज कुंवर देवेन्द्र सिंह
देश के सर्वोच्च पद पर एक आदि वासी महिला को एन डी ए ने राष्ट्रपति बनाकर काबिले तारीफ़ कार्य किया है। जिसके लिए देश के जन नायक प्रधानमंत्री मोदी जी बधाई के पात्र हैं।
नव निर्वाचित राष्ट पति द्रोपदी मुर्मू के ऐतिहासिक मतो से विजय मिलने पर लोगो में हर्ष की लहर दौड़ गई। आम जन मानस ने खुले मंच से जोरदार स्वागत किया है। महावीर विद्यालय जलालपुर में पड़ोसी ग्रामों से एकत्र होकर जोरदार जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने मोदी जी व योगी जी के भगीरथ प्रयास का स्वागत किया है। भाजपा एक दल ही नहीं बल्कि विचार धारा है। ब्लॉक प्रमुख हसेरन के प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य ने कहा कि एक मात्र बी जे पी ही एक ऐसा दल है जिसमें एक छोटे से छोटे व्यक्ति को सर्वोच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने उपस्तिथि लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। देश की शान मोदी जी युवाओं की धड़कन योगी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके अलावा शैलेन्द्र सिंह जितेंद्र सिंह राजावत राघव दुबे सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments