Bottom Article Ad

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम समापन पर भाव पूर्ण ढंग से याद किया गया अमर बलिदानी शहीदों को।


 कन्नौज
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ कन्नौज कुंवर देवेंद्र सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधायक जिला पंचायत सदस्यों की सहभागिता रही बेहद सराहनीय।

ब्लॉक मुख्यालय हसेरन में आयोजित मेरा माटी मेरा देश समापन कार्यक्रम में याद किया गया अमर शहीद जाबांजों को। वक्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
ब्लॉक की छत्तीस ग्राम पंचायतों से कलश आकर्षक ढंग से सजे हुए एक स्थान पर रखे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक जिला पंचायत सदस्य कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने हाथो में कलश लेकर चले। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले टीचर प्रधान प्रतिनिधि चक्रधर सिंह भदौरिया ने मधुर संगीत में सरस्वती वंदना गाई। इसके बाद स्वयं सहायता समूह से मृदुला नीलम तथा सविता ने स्वागत गीत गाकर मौजूद अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत बुके भेंटकर तथा माल्यार्पण किया गया। सरगौली ग्राम पंचायत कीपंचायत सेवक दीप्ति यादव ने ओजस्वी वाणी से देश गीत गाकर तालिया बटोरी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने अमर शहीद जाबांजों के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में अमर शहीद पथ पर बनने वाली वाटिका में ये मिट्टी भेजकर हसेरन की सहभागिता सुनिश्चित करने का पुनीत कार्य प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। जिसके लिए मोदी जी योगी जी वंदन अभिनंदन का के पात्र हैं। विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के लोक जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जितवाने की मार्मिक अपील की। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी शिल्पी भारती पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार नेकिया। अंत में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने के लिए खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र तथा ब्लॉक प्रमुख सीमा पुष्पेंद्र सिंह शाक्य ने किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक स्टाफ बाल विकास विभाग का स्टाफ सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ