उमरिया-नौरोजाबाद // एसईसीएल जोहिला एरिया अंतर्गत आने वाली चपहा कोयला खदान को बंद करने की चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने साफ कहा कि *"चपहा कोयला खदान बंद नहीं होगी"*। उन्होंने कहा कि खदान चालू रहेगी और क्षेत्र के हजारों लोगों का रोजगार सुरक्षित रहेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिँह, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, एवं जोहिला एरिया के महा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान के बीच एसईसीएल रेस्ट हाउस नौरोजाबाद में चपहा भूमिगत कोयला खदान के बंद होने के अफवाहों को लेकर बैठक हुई, बैठक मे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण  सिंह,एवं आशुतोष अग्रवाल ने
चपहा भूमिगत कोयला खदान के बंद होने के विषय मे बातचीत की गई, जिसमे महा प्रबंधक जोहिला एरिया सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा की हम चपहा भूमिगत कोयला खदान को हर हाल मे चालू रखेंगे, साथ है पिपरिया खदान को भी बंद नहीं होने दिया जाएगा,इन खदानों को लगातार संचालित करने के लिए हम लगातार प्लानिंग कर रहे हैं बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह  से  की 2016-17 में भी खदान बंद होने की ऐसी ही अफवाह उड़ी थी, जो पूरी तरह निराधार थी, आज भी कुछ उपद्रवी लोगों के द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है की चपहा कोयला खदान बंद होने वाली है उन्होंने आगे कहा की उपद्रवियों के द्वारा उड़ाई गई अफवाह को लेकर ही आज मैंने और जिला अध्यक्ष ने जी एम.जोहिला एरिया को खदान बंद न हो इस बाबत  पत्र भी दिया है हैजिसमे हमें जी एम के द्वारा आश्वासन दिया है की चपहा, और पिपरिया खदान बंद नहीं होगी, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिँह ने आगे कहा की चपहा, और पिपरिया  कोयला खदान मे पर्याप्त कोयला है जिस  कारण खदान बंद होने का सवाल है पैदा नहीं होता है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि 

 सोशल मीडिया और कुछ लोगों द्वारा खदान बंद करने की अफवाह फैलाई जा रही है। मैं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि चपहा खदान बंद नहीं होगी। SECL और शासन स्तर पर मेरी बात हो चुकी है। उत्पादन और कोयला डिस्पैच सामान्य रूप से जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कोयला खदान इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। यहां से सैकड़ों परिवारों का भरण-पोषण होता है। किसी भी कीमत पर रोजगार नहीं जाने दिया जाएगा। उक्त बैठक मे मुख्य रूप बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, जोहिला एरिया के  महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष  मनीष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री दीपक छतवानी, भाजपा नेता के के सिंह, पत्रकार अनिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे,