उमरिया--रेल सेवाएं सामाजिक और व्यवहारिक जीवन का आधार होती हैं l शहडोल संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार व ट्रेनों के ठहराव को लेकर शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी आज लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय रेलवे मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव जी से आत्मीय मुलाकात की l मुलाकात के दौरान माननीय सांसद महोदय द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर उमरिया और शहडोल जिले अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों में ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई जिसमें इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस वेंकट नगर और करकेली बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस बिरसिंहपुर, रीवा बिलासपुर एक्सप्रेस नवरोजाबाद इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस करकेली अंबिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस चंदिया शक्तिपुंज एक्सप्रेस महरोई स्टेशनों में ट्रेनों का ठहराव आम जनमानस के लिए अनिवार्य है l साथ ही शहडोल से रीवा वाया जयसिंहनगर व्यवहारी होते हुए डायरेक्ट रेल लाइन एवं शहडोल से डिंडोरी मंडला होते हुए जबलपुर रेल लाइन विस्तार की बात कही गईl साथ ही अंबिकापुर शहडोल ट्रेन को अंबिकापुर से उमरिया तक चलने की बात कही गई , कटनी से उमरिया शहडोल अनूपपुर बिलासपुर गोंदिया होते हुए नागपुर के रास्ते मुंबई तक एक डायरेक्ट ट्रेन की मांग भी की गई l माननीय सांसद महोदय के मांग पत्र पर विचार करते हुए माननीय रेल मंत्री द्वारा ट्रेनों के ठहराव की बात को स्वीकार करते हुए अति शीघ्र ट्रेनों के स्टॉपेज करने की बात कही गई l साथ ही अन्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ जमीन पर उतारने की बात की गईl भारतीय जनता पार्टी उमरिया के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने माननीय मंत्री महोदय को बांधवगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए माननीय मंत्री महोदय द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र में अति शीघ्र आने की बात कही गई l

0 Comments