एटा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लाख प्रयास करें लेकिन सत्ताधारियों के संरक्षण में गुंडई करने बाले सन्त की सोच पर पानी फेर सरकार को बदनाम करने पर तुले हुये है जिनके आगे पुलिस भी नतमस्तक है । मामला एटा के निधौली कलाँ रोड का है जहां एक मामले की कबरेज करते पत्रकार से खुद को पटियाली बीजेपी विधायक ममतेश शाक्य का भतीजा बताने बाले निखिल शाक्य उर्फ़ निक्की दादा ने अपने कई गुंडों सहित जानलेवा हमला कर दिया, प्रेस कार्य में व्यवधान डाल हमलावरों ने पत्रकार के साथ मारपीट करके उसका मोबाइल भी छीन लिया । हालांकि गुंडों की यह करतूत मोके पर मौजूद भीड़ को रास नही आयी और उन्होंने मारपीट करने बालों का विरोध करते हुये पत्रकार को बचाया और उसका मोबाइल भी बापस कराया । घटना की लिखित शिकायत कोतवाली नगर पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस कार्यवाई करने से कतराती रही । सोचनीय विषय तो यह है कि जब पत्रकारों के साथ ऐसी घटनाये की जा रही है तो आमजन का क्या हाल होगा यह बताने की जरूरत नही ।



0 Comments