Bottom Article Ad

*सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया वैश्विक नेता मोदी जी का जन्मदिन*


 


भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया द्वारा उमरिया जिले के समस्त मंडल में मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने-अपने मतदान केंद्र ग्राम केंद्र पर विविध प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया l  खलेसर स्थित  मंदिर प्रांगण में समस्त कार्यकर्ताओं ने एकत्रीकरण किया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम ब्लड डोनेशन कैंप स्वच्छता अभियान दीन हीन बस्तियों में जाकर फल वितरण सब्जी मंडी में मॉस्क और सैनिटाइजर का वितरण करते हुए अंत में सामुदायिक भवन उमरिया में कैबिनेट मंत्री बहन सुश्री मीना सिंह जी, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जी की उपस्थिति में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मोदी जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। आज पूरे जिले में उत्सव और उत्साह का माहौल है सारे कार्यकर्ता पूर्ण विश्वास और ऊर्जा से लबरेज हैं ऐसा प्रतीत होता है आज नगर के हर व्यक्ति का जन्मदिन है समस्त कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया साथ ही दीन हीन दलित शोषित पीड़ित लोगों की सेवा सदैव करने की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,शम्भू खट्टर, धनुषधारी सिंह चंदेल दीपक छतवानी अरुण चतुर्वेदी राजेंद्र कोल मनीष तिवारी विनय मिश्रा ज्ञानेंद्र सिंह उमा महोबिया रानी शुक्ला धर्मेंद्र गुप्ता अतुल जैन आशीष राय सुशील प्रजापति राहुल गौतम अमित द्विवेदी राजेश प्रजापति नीरज चंदानी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


DD टुडे news में उमरिया से ओमप्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments