Bottom Article Ad

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता श्री अमर सिंह दंडोतिया जी को श्रद्धांजलि समर्पित*



भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय उमरिया में यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष परम सम्मानीय विष्णु दत्त जी शर्मा के पिता  श्री अमर सिंह दंडोतिया जी के आकस्मिक निधन पर भाजपा जिला उमरिया ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित कीl विगत दिवस पूज्य बाबूजी का निधन हो गया था,इस समाचार को पाकर जिले का एक-एक कार्यकर्ता दुखी है साथ ही दुख की घड़ी में प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी परिवार के साथ  खड़ा हैl सभी लोगों ने श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए  मृत आत्मा की शांति के लिए  2 मिनट का मौन रख  संवेदना व्यक्त कीl शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे मिथलेश प्यासी दिनेश त्रिपाठी आशुतोष अग्रवाल राकेश शर्मा मनीष सिंह अरविंद बंसल धनुषधारी सिंह घनश्याम वाधवानी दिवाकर सिंह धर्मेंद्र गुप्ता अरुण चतुर्वेदी मनीष तिवारी मुकेश तिवारी शरद सिंह उदय साहू विपिन तिवारी सुशील प्रजापति अभिषेक सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुएl


DD टुडे न्यूज़ में उमरिया से ओमप्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments