Bottom Article Ad

खेल शारीरिक और मानसिक विकास हेतु अनिवार्य:- दिलीप पांडे

 मानपुर कछौहा में चल रहे पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापनः-

 खेल शारीरिक और मानसिक विकास हेतु अनिवार्य:- दिलीप पांडे



मानपुर कछौहां में चल रहे पंचायत  स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने समस्त कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।  खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल-खेल में ही व्यक्ति अपना आचार व्यवहार कार्य पद्धति और अनुशासन सीखता है।व्यक्ति में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी खेलों से ही संभव है,पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से खेल खेलते हुए जीवन में नए मुकाम स्थापित करना हर खिलाड़ी का लक्ष्य होना चाहिए। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने खेल के महत्व से खिलाड़ियों एवं दर्शकों को अवगत कराया। समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा अरुण चतुर्वेदी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटे सिंह बृज बिहारी पटेल नागेंद्र पटेल कुलदीप गुप्ता मुकेश तिवारी पुरुषोत्तम पटेल रामखेलावन पटेल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुएl


DD टुडे न्यूज़ में उमरिया से ओम प्रकाश गुप्ता

Post a Comment

0 Comments