*हंड़िया प्रयागराज*
हंड़िया प्रयागराज।उतरांव थाने का आशिक मिजाज पैरोकार महिला के वाट्सऐप पर अश्लील वीडियो डाल दिया। जिससे आहत पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और अफसरों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।मामले में आरोपी पैरोकार के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।उतरांव के एक गांव की एक महिला ने न्यायालय में मुकदमा लड़ रही थी।इसी बीच उतरांव थाने का पैरोकार सीताराम पांडेय से महिला की मुलाकात हुई। आशिक मिजाज पैरोकार ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और वाट्स ऐप से जुड़ गया। फिर क्या था पैरोकार महिला की मजबूरी समझ उससे नजदीकी बनाने लगें। इसी बीच महिला के वाट्सऐप पर कई दिन अश्लील फोटो डाल दिया। महिला कुछ दिन तक अनसुना करती रही हदपार होने फोन से हिदायत भी दी। लेकिन आशिक मिजाज पैरोकार अपनी आदत से सुधर नहीं पाया।वह 6 जून को रात में 8 जून सुबह महिला के वाट्सऐप पर कई अश्लील वीडियो डाल दिया। उसके बाद मैसेज भी भेजा की देखने के बाद डिलीट कर देना।थक हार तंग महिला आशिक मिजाज पैरोकार सिपाही को सबक सिखाने को ठान लिया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और एस एस पी से करके कार्यवाही की मांग की। जिसपर उतरांव पुलिस ने मामले में शुक्रवार की रात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिससे एक बार खाकी फिर दांग दार बनती नजर आ रही है।
0 Comments