Bottom Article Ad

कांकर कुई की कल्पना चौहान ने किया गांव का नाम रोशन

 कन्नौज
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ कुंवर देवेन्द्र सिंह
पूर्व अपर जिला जज महेंद्र पाल सिंह चौहान की बेटी कल्पना चौहान ने अपर जिला जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिजनों व रिस्तेदारो शुभ  चिंतक जनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विकास खंड हसेरन के ग्राम कांकर कुई निवासी महेंद्र पाल सिंह चौहान की ३७ वर्षीय बेटी कल्पना चौहान ने हाई स्कूल मैनपुरी से इंटर मुजफ्फरनगर से स्नातक कानपुर यूनिव रसिटी तथा एल एल एम पंजाब के चंडीगढ़ से पास किया। बेटी की शादी महोबा जनपद के बेलाताल निवासी शिवम् सिंह राठौर जो कि निजी कंपनी में इंजीनियर केपद पर गुड़ गांव हरियाणा में है। इनके दो बच्चे दिव्यांश ६ वर्ष अक्कू ३ वर्ष है। खबर मिलते ही चाचा अमर पाल सिंह जगत पाल सिंह व राकेश सिंह ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। सारे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments