Bottom Article Ad

पाली नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

 

 वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है, वरिष्ठ जन  हम कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं :दिलीप पांडे 

*{ ओम प्रकाश गुप्ता बिरसिंहपुर पाली}*
भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पाली नगर मंडल कि मंडल कार्यसमिति बैठक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह स्थानीय पाली विश्रामगृह परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गयाl बैठक में श्री पांडे ने पार्टी की आगामी कार्य योजना और कार्यक्रम तय कर कार्यकर्ताओं के बीच रखेंl हाल ही में आरंभ होने वाली विकास यात्रा में सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें सभी की सहभागिता विकास यात्रा में रहे इस निमित्त कार्य योजना तय की गई lभाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार की दृष्टि से प्रवास कार्यक्रम को गतिमान करने के विषय पर जोर दिया गया lप्रवास से ही संगठन का विस्तार होता है साथ ही कार्यकर्ता से परिचय विश्वास और परस्पर संबंधों की भावना विकसित होती है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाली नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने शक्ति केंद्र तक प्रवास करते हुए बैठक करने की बात कही l  बैठक का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह एवं बृजेश तिवारी ने कियाlआज की बैठक में पाली नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने अभिनंदन साल श्रीफल से सम्मान कियाl नव युवा समाज सेवियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीlआज की इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल पंडित प्रकाश पालीवाल प्रभारी प्रदीप शुक्ला बहादुर सिंह सुरेश अवधिया भरत प्रजापति केसरीनाथ अग्रवाल बृजेश तिवारी कामता विश्वकर्मा संतोष सिंह नरेश बर्मन नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू पटेल नगर पालिका के पार्षद गण एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l

Post a Comment

0 Comments