Bottom Article Ad

भाजपा नगर मंडल उमरिया ने किया कमलनाथ का पुतला दहन

उमरिया से ब्यूरो चीफ राजू गुप्ता
 मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शित किया गया ज्ञात विगत दिवस ही कमलनाथ ने पूरे मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश शराब माफिया कहकर जो अपमानित किया है प्रदेश की सात करोड़ जनता जनार्दन को शराब का माफिया कहकर संबोधन करना यह पूरे मध्यप्रदेश के रहवासियों का अपमान है जिसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करती उसको लेकर आज कमलनाथ का पुतला जलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि कमलनाथ अपना दिया हुआ यह वक्तव्य वापस ले और प्रदेश की जनता से माफी मांगे

Post a Comment

0 Comments