ओम प्रकाश गुप्ता (उमरिया)
प्रगतिशील रेडियोग्राफर संघ मध्य प्रदेश के आव्हान पर 25 जनवरी को मध्य प्रदेश के समस्त रेडियोग्राफर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक जुट होकर धरना प्रदर्शन किया ,संघ के प्रदेश संयोजक दिलीप बोडके ने बताया कि मध्य प्रदेश के समस्त जिलों विकास खंडों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सभी रेडियोग्राफर कर्मचारी धरना प्रदर्शन किए हैं।जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तारतम्य उमरिया जिला मुख्यालय के समस्त स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ रेडियोग्राफर ने भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तो उसी कड़ी में पाली विकासखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर अखलेश गौतम ने भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए रेडियोग्राफी संवर्ग में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद करते हुए धरना प्रदर्शन में सहभागिता निभाते हुए धरना प्रदर्शन को सफल बनाया।
उल्लेखनीय है कि रेडियोग्राफरों ने मांग की है कि उनका पदनाम रेडियोलोजी ऑफिसर किया जाए ,असिस्टेंट का पद नाम असिस्टेंट रेडियोलॉजी ऑफिसर किया जाए, ग्रेड में बढ़ोतरी की जाए रेडियोग्राफर संविलियन किया जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मांगें की पूर्ति की जाए ,गौरतलब है कि उनके मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वह 15 मार्च से प्रदेश के सभी रेडियोग्राफर उग्र आंदोलन करने के लिए विवश रहेंगे

0 Comments