ओम प्रकाश गुप्ता उमरिया बिरसिंहपुर पाली
मध्य प्रदेश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में विराजमान कलचुरी कालीन आदिशक्ति जगतजन्नी माता बिरासिनी के प्राचीन मंदिर में विराजमान माता बिरासिनी के दर्शन हेतु मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस माननीय श्री दिनेश पालीवाल जी का पाली नगर में आगमन हुआ माता के पूजन अर्चन बंदन करते हुए दर्शन प्राप्त कर नगर की प्रमुख सेवा समिति मां बिरासिनी सेवा समिति द्वारा माननीय जज श्री दिनेश पालीवाल जी को माता बिरासिनी का चित्र पटल व पुष्प देकर उनका नगर आगमन पर अभिवादन किया गया। उल्लेखनीय है कि मां बिरासिनी सेवा समिति द्वारा प्रत्येक सोमवार महाप्रसाद भंडारे का आयोजन नगर के व्यापारियों के सहयोग से किया जाता है।जिसमे मातारानी के दर्शन हेतु दूर दूर से आए भक्तगण मातारानी का भोग महाप्रसाद का सौभाग्य प्राप्त करते है।
उल्लेखनीय है कि यह प्रथम बार हुआ की पाली नगर में मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट के जस्टिस नगर में आकर आदिशक्ति जगतजन्नी माता बिरासिनी के दर्शन प्राप्त किए।साथ ही मां बिरासिनी सेवा समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दिए। व सेवा कार्य की प्रसंशा किए।
हम आपको बता दें कि मां बिरासिनी के दर्शन हेतु देश प्रदेश से हजारों भक्त गण माता बिरासिनी के दर्शन हेतु आते हैं एवम अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर उनकी आस्था कई गुना हो जाती है।मातारानी का यह मंदिर मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर नगर में स्थित है लगभग कई वर्षों से जो भक्त अपनी मनोकामना लेकर मां के दरबार में आते है और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

0 Comments